सूरत : बाबा सोमेश्वरनाथ के चरणों में मिला आत्मबल, अब राष्ट्रसेवा और तेज़ी से करूंगा : अरविंद सिंह

अरेराज धाम में रुद्राभिषेक कर जनकल्याण और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु की विशेष प्रार्थना

सूरत : बाबा सोमेश्वरनाथ के चरणों में मिला आत्मबल, अब राष्ट्रसेवा और तेज़ी से करूंगा : अरविंद सिंह

अरेराज (बिहार) – हिंदीभाषी महासंघ के महासचिव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिवान कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बुधवार को बिहार के ऐतिहासिक बाबा सोमेश्वरनाथ धाम, अरेराज में दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की।

अरविंद सिंह ने गर्भगृह में स्वयं अपने हाथों से बाबा सोमेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक किया और इस अनुभव को “अत्यंत दिव्य, आत्मिक और भावपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि “इस आध्यात्मिक बल से प्रेरित होकर वे अब राष्ट्रसेवा और तेज़ गति से करेंगे।”

इस पावन यात्रा के दौरान श्री सिंह को धाम के मुख्य महंत पूज्य रविशंकर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। महंत जी ने कहा कि “आप जैसे नेतृत्वकर्ता राजनीति में राष्ट्रधर्म को प्राथमिकता देकर समाज को नई दिशा देते हैं। बाबा सोमेश्वरनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।”

अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ धाम को त्रेता युग से जुड़ा पौराणिक तीर्थ माना जाता है। यह स्थान भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा के समकक्ष माना जाता है। यहाँ हर वर्ष लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के तहत जल चढ़ाने आते हैं।

मीडिया से बातचीत में अरविंद सिंह ने कहा “बाबा सोमेश्वरनाथ के चरणों में आकर जो ऊर्जा और आस्था का अनुभव होता है, वही हमारी राजनीति और जनसेवा की प्रेरणा है। ऐसे तीर्थस्थलों से जुड़ना न केवल आत्मिक संतोष देता है, बल्कि संस्कृति और धर्म की रक्षा के संकल्प को भी मजबूत करता है।”उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति रही, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बनी।

Tags: Surat