आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में जैन जागृति महिला मंडल द्वारा “आया सावन झूम के” थीम पर धार्मिक आयोजन
सावन माह एवं तीज पर्व के शुभ अवसर पर नमो महामंत्र के सुमधुर उच्चारण
सूरत शहर के भटार क्षेत्र स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में सावन माह एवं तीज पर्व के शुभ अवसर पर जैन जागृति महिला मंडल द्वारा “आया सावन झूम के” थीम पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नमो महामंत्र के सुमधुर उच्चारण के साथ टीकम चन्द एवं सुशीला देवी के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें मंडल की सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।
लोकतेज से विशेष बातचीत में मंडल की रूपा जैन ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से प्रतिमाह ऐसे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य सनातन धर्म की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, आपसी मेलजोल बनाए रखना और सुख-दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना है।
उन्होंने बताया कि हर महीने एक लकी ड्रा के माध्यम से आयोजन स्थल निर्धारित किया जाता है। जिस सदस्य का नाम निकलता है, उसी के निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, हर महीने सामूहिक रूप से जैन मंदिर में भी आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं।