श्री लव कुश कांवर संघ द्वारा भव्य कांवर यात्रा का आयोजन 3000 कांवरियों ने भाग लिया

कांवर यात्रा में पूरे ओलपाड क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला

श्री लव कुश कांवर संघ द्वारा भव्य कांवर यात्रा का आयोजन 3000 कांवरियों ने भाग लिया

सूरत गोडादरा स्थित महाराणा प्रताप चौक से श्री लव कुश कांवर संघ के तत्वावधान में एक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 3000 कांवरियों ने भाग लिया, जिन्हें कुशवाहा कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से बस द्वारा कुरुक्षेत्र मुक्ति धाम जहांगीर पूरा ले जाया गया।

कांवरियों ने मां ताप्ती गंगा में पुण्य स्नान कर, पंडितों से विधिवत जल संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए मसमा तालुका ओलपाड स्थित अक्षय वॉटर पार्क ग्राउंड पहुंचे।

P21072025 03

कार्यक्रम की विशेष शोभा बनी महुवा चैनल सुरसंग्राम की विजेता ममता राउत (झारखंड) की भजन संध्या। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ और भक्तिमय गीतों से समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समस्त कांवरिए देवघर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु पधार रहे हों।

कांवर यात्रा में पूरे ओलपाड क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में श्री लव कुश कांवर संघ और कुशवाहा कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags: Surat