सूरत : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर बक्शीपंच मोर्चा द्वारा सेवा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री और शहर अध्यक्ष के जन्म दिवस पर आंगनवाड़ी बच्चों को फल व बिस्किट वितरित

सूरत : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर बक्शीपंच मोर्चा द्वारा सेवा कार्यक्रम

सूरत। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  भूपेंद्रभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात प्रदेश बक्शीपंच मोर्चा द्वारा राज्यभर में विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में राज्यसभा सांसद और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मयंकभाई नायक के नेतृत्व में सूरत में भी जनसेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा सूरत महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष परेशभाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सूरत महानगर बक्शीपंच मोर्चा द्वारा फल और बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सूरत महानगर की 5 आंगनवाड़ियों के नन्हें बच्चों को पोषणयुक्त फल और बिस्किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर सूरत महानगर बक्शीपंच मोर्चा के अध्यक्ष अनिमेष माली, महासचिव रामसिंगभाई गोरिया सहित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने सेवा कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार किया और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम ने न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनकल्याण से जोड़ा, बल्कि पार्टी की "सेवा ही संगठन" भावना को भी मजबूती प्रदान की।

Tags: Surat