सूरत : समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज का विद्यार्थी सम्मान समारोह -2025 सम्पन्न
135 मेधावी छात्रों और राष्ट्रीय स्तर के 3 खिलाड़ियों का सम्मान, समाज की सात वर्ष पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया
सूरत। समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेल्फेयर ट्रस्ट, सूरत द्वारा आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन रविवार शाम डिंडोली स्थित उमिया वाड़ी परिसर में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मराठा कुणबी पाटील समाज के संस्थापक दीपक पाटील ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा ए-1 तथा ए-2 ग्रेड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कुल 135 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले 3 खिलाड़ियों को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सूरत के उप महापौर डॉ. नरेंद्र पाटील, सार्वजनिक निर्माण समिति के अध्यक्ष भाईदास पाटील, सुमन हाईस्कुल के आचार्य अविनाश सर, शरद पाटील, सुनील पाटील, योगेश पाटील, भटूभाई पाटील, प्रकाश पाटील और गणेश बच्छाव शामिल थे। सभी ने समाज के युवाओं को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे ट्रस्ट के संस्थापकगण दीपक आर. पाटील, भास्कर पाटील, चंद्रकांत पाटील, अरविंद पाटील, अंकुश पाटील, अनिल पाटील, श्याम पाटील, प्रमोद साळुंखे और प्रशांत पाटील का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कई सप्ताहों तक अथक परिश्रम किया।कार्यक्रम का संचालन और संयोजन मनीषा पाटील, प्रेमीला पाटील, प्रेरणा पाटील और भारती पाटील ने कुशलतापूर्वक संभाला।
इस अवसर पर लिंबायत क्षेत्र की विधायक संगीता पाटील, युथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटील तथा श्री मराठा पाटील मंडल के अध्यक्ष छोटुभाई पाटील ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेल्फेयर ट्रस्ट सूरत द्वारा छात्र अभिभावक समारोह पिछले सात वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के होनहार युवाओं को प्रोत्साहित कर शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को मान्यता देना है।