सूरत :  कश्यप गौशाला में गौ सेवा के संकल्प के साथ नई पहल

गौ माता के संरक्षण व आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम

सूरत :  कश्यप गौशाला में गौ सेवा के संकल्प के साथ नई पहल

अडाजन स्थित कश्यप गौशाला में आज माधव गौ सेवा समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गौ सेवा का पुण्य लाभ लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिन सिंगला, भानु गर्ग, सुशील मंघाणी, महेश बियानी, गोपाल भाई, प्रेम कुमार सिंगला, प्रवीण भाई, शंकरलाल गोयल, रौनक भाई, ऋषभ भाई, गौरी शंकर अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर में गौ माता से निर्मित उत्पादों – जैसे गोबर से बने दीपक, धूपबत्ती, बायो फर्टिलाइज़र व गौमूत्र से बनी दवाओं आदि का उपयोग बढ़ाएंगे। उनका मानना है कि ऐसा करके गौशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौशाला के सतत संचालन और गौ संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने यह भी साझा किया कि ‘गौ सेवा केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि यह राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का आधार है।’

Tags: Surat