राजकोट : बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने दिखाया लोकतंत्र में आस्था का जज़्बा
सौराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव: 524 पंचायतों में 70 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
सौराष्ट्र के 8 जिलों की 524 ग्राम पंचायतों में रविवार को हुए आम और उपचुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कुल मिलाकर औसतन 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बारिश की चुनौती के बावजूद लोगों ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया। बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी जिलों में पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त रहा।
जिलावार मतदान आंकड़े की बात करे तो राजकोट के 45 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव में सरपंच और सदस्य पदों के लिए औसतन 69.38 प्रतिशत मतदान। जामनगर के 187 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 75.17 प्रतिशत और सदस्य पद के लिए 75.1 प्रतिशत मतदान हुआ। मोरबी के 27 पंचायतों में सरपंच के लिए 73.77 प्रतिशत और सदस्य के लिए 77.14 प्रतिशत मतदान। जूनागढ़ के 73 पंचायतों में सरपंच के लिए 70.70 प्रतिशत और सदस्य के लिए 71.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि गिर सोमनाथ के 22 पंचायतों में सरपंच के लिए 73.10 प्रतिशत और सदस्य के लिए 73.30 प्रतिशत मतदान। पोरबंदर के 15 पंचायतों में सरपंच के लिए 60.65 प्रतिशत और सदस्य के लिए 61.72 प्रतिशत मतदान। अमरेली के 86 पंचायतों में सरपंच के लिए 70.88 प्रतिशत और सदस्य के लिए 71.19 प्रतिशत मतदान। द्वारका के 69 पंचायतों में सरपंच के लिए 73.25 प्रतिशत और सदस्य के लिए 72.71 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
इस शांतिपूर्ण और सक्रिय मतदान से स्पष्ट होता है कि ग्रामीण जनता लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए सजग और समर्पित है। अब निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में स्थानीय नेतृत्व की दिशा तय करेंगे।