अस्ताना, कजाकिस्तान में ग्रेपलिंग वर्ल्ड कप 2025: 44 पदक के साथ भारतीय टीम ने दूसरे स्थान पर
गुजरात के 3 खिलाड़ियों ने जीते 2 रजत और 3 कांस्य पदक
12 जून से 15 जून 2025 तक अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित ग्रेपलिंग वर्ल्ड कप में भारत सहित 13 देशों ने हिस्सा लिया. भारतीय ग्रेपलिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में भाग लेने वाली इस टीम ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगाकर भारत को दूसरा स्थान दिला कर गौरवान्वित किया।
इस प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों ने Gi और No-Gi स्टाइल में हिस्सा लिया और कुल 3 सवर्ण, 13 रजत और 28 कांस्य के साथ कुल 44 पदक जीत कर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया, जो भारतीय ग्रेपलिंग के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
सूरत के गुजरात ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के चेयरमैन श्री सुभाष डावर ने बताया कि गुजरात के 3 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुये शुरू में ही 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीत कर गुजरात और अपने देश का गौरव बढ़ाया. जहां नाडियाड के अर्पित राणा ने एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता. वहीं ल़डकियों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया। सुरेंद्र नगर की रुद्रा हीरपारा ने एक रजत और राजकोट की प्रिया राठौर ने 2 कांस्य पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये पदक तालिका में योगदान दिया। गुजरात से श्री सुभाष डावर ने कजाकिस्तान में गुजरात के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व किया।
भारत के अलग अलग राज्यों से भारतीय पहलवानों की शानदार उपलब्धियां
- स्वर्ण पदक विजेता:
- अभिमन्यु
- नेहा शेख
- रजत पदक विजेता:
- रवि मलिक
- दक्षा
- रुद्रा हीरपारा
- विकास कुमार
- प्रियंका रानी
- वैष्णवी सिंह
- तनु रानी
- अर्पित राणा
- कांस्य पदक विजेता:
- प्रिया राठौर
-साहिल
- रेहान बेनीवाल
- शुभ बेरीवाला
- स्मार्ट
- निशांत मलिक
- मनदीप
- कैलाश किरण
- प्रवीण कुमार
- सचिन
- दीक्षा
- सविता
- रिशु नागर
- गितिका
- साक्षी त्रिपाठी
- निधि
यह सूची भारतीय पहलवानों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया।
सुभाष डावर ने बताया ,ग्रेपलिंग कुश्ती खेल की एक ऐसी शैली है जो तकनीकी कौशल, शारीरिक शक्ति और रणनीति पर अधिक केंद्रित होती है।
पिछले वर्ष भी मॉस्को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने इस चुनौतीपूर्ण शैली में न केवल अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई, बल्कि 105 पदक जीत कर वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया था।
ग्रेपलिंग कुश्ती जो एक मिश्रित मार्शल आर्ट और कुश्ती का संयोजन है, भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है, और भारतीय पहलवान लगातार इस खेल में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री दिनेश कपूर जी महा सचिव बिरजू शर्मा, सचिव विनोद शर्मा और विजय सांगवान के अथक प्रयासों और समर्पण के कारण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल रहे हैं।