वडोदरा मंडल में टिकट जांच और अनधिकृत वेंडरों पर चला सघन अभियान

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर जुर्माने वसूले

वडोदरा मंडल में टिकट जांच और अनधिकृत वेंडरों पर चला सघन अभियान

वडोदरा मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल  द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुशासित यात्रा अनुभव प्रदान करना तथा रेलवे को हो रही राजस्व हानि को रोकना था।

अभियान के तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों और गाड़ियों में टिकट चेकिंग की गई। साथ ही ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे अधिनियम के तहत दोषी पाए गए व्यक्तियों पर जुर्माने लगाए गए और राजस्व की वसूली की गई।

इस दौरान यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और इसे यात्री सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।

रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे संयुक्त अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलते रहेंगे, जिससे रेलवे नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके। 

यह अभियान भारतीय रेलवे की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत वह हर यात्री को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमबद्ध यात्रा सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Tags: Vadodara