वडोदरा : मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके द्वारा वडोदरा स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की समीक्षा
समर सीज़न के दौरान यात्रिओं की सुविधा के लिए वडोदरा मंडल प्रतिबद्ध
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके द्वारा आज वडोदरा स्टेशन का दौरा किया गया और समर सीज़न के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए सभी अधिकारिओं एवं स्टेशन स्टाफ को यात्रिओं की सुविधा के लिए स्टेशन पर सभी व्यवस्थाओ को सुचारु रखने के निर्देश दिए। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वडोदरा मंडल द्वारा क्राउड मैनेजमेंट के विशेष प्रयास किये गए है। इसके लिए वडोदरा स्टेशन पर 350 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल का एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है,जहां यात्री ट्रेन आने से पहले आराम कर सकते हैं होल्डिंग एरिया में सीटिंग व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त लाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं दी गई है। यात्रियों की सहायता के लिए राउंड द क्लॉक टिकट चेकिंग और रेल सुरक्षा बल के अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गयी है, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
यात्री को टिकट लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वडोदरा स्टेशन पर एक्स्ट्रा बुकिंग काउंटर खोले गए हैं। यात्रियों के लिए टिकटिंग को आसान करते हुए टिकट चेकर द्वारा मोबाइल टिकटिंग की भी व्यवस्था की गयी है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे द्वारा यात्रा की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान प्रभावी समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ड्यूटी के दौरान निर्बाध डिजिटल संचार के लिए वॉकी-टॉकी का उपयोग कर रहें हैं।
पश्चिम रेलवे का वड़ोदरा मंडल की आप सभी से अपील है टिकट खरीद कर यात्रा करें और स्टेशन पर उपलब्ध रेलवे कर्मचारियों के दिशा निर्देशों का पालन करें। पश्चिम रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक और आरामदायक बनाए के लिए प्रतिबद्ध है।
