वडोदरा के तैराकों ने गुजरात स्टेट चैंपियनशिप में मारी बाज़ी, 47 पदक जीतें
दो दिवसीय प्रतियोगिता में वडोदरा की टीम ने 21 रजत और 26 कांस्य पदक हासिल किए
वडोदरा के तैराकों ने 17-18 मई, 2025 को अहमदाबाद में आयोजित 66वीं सीनियर गुजरात स्टेट एक्वेटिक चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। वडोदरा की टीम ने कुल 47 पदक जीतकर तैराकी जगत में एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस उपलब्धि में 21 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रमुख विजेताओं में शामिल अनुष्या कैथवास ने 6 रजत, 3 कांस्य, अवनि सिंह 6 रजत, 3 कांस्य, ओम कदम 3 रजत, 1 कांस्य, फोरम ब्रह्मभट्ट 2 रजत, भाव्य मेहता 1 रजत, 5 कांस्य, जयदीप किथोरिया 1 रजत, 3 कांस्य, हिमधी चौहान 2 रजत, 1 कांस्य, माधव दाऊदिया 5 कांस्य, हर्ष माहेश्वरी 3 कांस्य हर्षिल वाघ ने 2 कांस्य का समावेश है।
इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच कृष्ण पंड्या और विवेक सिंह बोरलिया, साथ ही प्रशिक्षकों सुबोध कुमार और बिपिन कुमार को दिया। टीम के अनुशासन, मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए तैराकों ने इस उपलब्धि को वडोदरा की खेल संस्कृति का गर्व बताया। इस शानदार प्रदर्शन से वडोदरा के तैराकों ने यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और श्रेष्ठ मार्गदर्शन के साथ वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शीर्ष स्थान पर कब्जा कर सकते हैं।