राजकोट : राज्य के 9 शहरों में 38 डिग्री से अधिक तापमान, राजकोट में पारा 41 के पार
राजकोट में औसतन अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 6.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई
गुजरात में चार दिन तक 13 जिलों में हीट वेव की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। गुजरात में भीषण गर्मी का प्रभुत्व यथावत रहने से राज्य के नौ शहरों में औसतन अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है। जबकि राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
राजकोट में औसतन अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 6.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों में ही राजकोट का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जितना बढ़ गया है। जहां एक ओर आगामी तीन दिनों तक राजकोट का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर भुज में 40.4 डिग्री के साथ औसतन अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में 6.4 डिग्री अधिक दर्जी की गई है। अहमदाबाद में 38.7 डिग्री सेल्सियस औसतन अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
आगामी तीन दिनों तक अहमदाबाद में गर्मी का पारा 41 डिग्री पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक अहमदाबाद में हीट वेव की चेतावनी दी है। आगामी चार दिनों के दरम्यान अहमदाबाद सहित राज्य के 10 जिले में हिट वेव की संभावना है। राजकोट में 41.1, भुज 40.4, नलिया 39.5, गांधीनगर 39.2, अमरेली 39.0, डीसा 38.9, अहमदाबाद 38.7, सूरत 38.7, वड़ोदरा 38.4, भावनगर 36.7, कंडला 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।