सूरत में गठान मजदूरों की हड़ताल खत्म, ट्रांसपोर्टरों ने मानी मांग

65 किलो से अधिक वजन की गठानें नहीं उठाने पर हुई थी सहमति

सूरत में गठान मजदूरों की हड़ताल खत्म, ट्रांसपोर्टरों ने मानी मांग

सूरत। सूरत के कड़ोदरा रोड स्थित वांकानेडा और अंतरोली गांव में ग्रे कपड़ों की गठानों के ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले मजदूरों की दो दिवसीय हड़ताल का आज अंत हो गया है। मजदूर यूनियन की मांग थी कि उन्हें 65 किलो से अधिक वजन की गठानें नहीं उठानी होंगी। ट्रांसपोर्टरों ने आखिरकार इस मांग को मान लिया है।

B03102024-15

सूरत जिला टेक्सटाइल मार्केटिंग ट्रांसपोर्ट लेबर यूनियन अध्यक्ष  उमाशंकर मिश्रा व महासचिव देव प्रकाश पांडे और प्रवकत्ता शान खान ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में यह समझौता हुआ। मजदूर यूनियन और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बीच हुए समझौते के अनुसार, 16 अक्टूबर, 2024 से 65 किलो से अधिक वजन वाली कोई भी गठान नहीं उठाई जाएगी।

 गौरतलब है कि मजदूरों ने 2 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के कारण ग्रे कपड़े के कारोबार में काफी बाधा आ रही थी।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव