सूरत : ओडिशा से गांजा की खेप पहुंचाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ओरिस्सा से सूरत तक गांजा सप्लाई करने वाला दो साल बाद पुलिस ने पकड़ा

सूरत : ओडिशा से गांजा की खेप पहुंचाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नो ड्रग्स इन सिटी अभियान के तहत, सूरत पुलिस ने दो साल पहले भारी मात्रा में गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने कबूलनामा किया था कि वे ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर आए थे।

पुलिस ने तकनीकी और मानव निगरानी के माध्यम से जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपियों में टुकना गौड़ा, पपुन शेट्टी, शंकर गौड़ा, सुशांत इलंगा और सनत गौड़ा शामिल हैं। इनके पास से 47.912 ग्राम गांजा (जिसकी कीमत 47,9120 रुपये है) बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के अरुण अमूल्य पात्र द्वारा भेजा गया था। अरुण अमूल्य पात्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। सूचना मिली कि आरोपी रेलवे से सूरत आया है। इस पर पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास जय विजय होटल से हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ कर रही है कि अरुण अमूल्य ने पहले किसके माध्यम से गांजे का जत्था सूरत में पहुंचाया था।

Tags: Surat