सूरत : शहर से गुजरने वाली खाड़ियों की सफाई का नगर निगम आयुक्त ने किया निरिक्षण

मानसून पूर्व तैयारी में जुटा नगर निगम, आयुक्त शालिनी अग्नवाल ने दिया निर्देश

सूरत : शहर से गुजरने वाली खाड़ियों की सफाई का नगर निगम आयुक्त ने किया निरिक्षण

सूरत नगर निगम मानसून की तैयारी में जुटा हुआ है। हर साल आने वाली खाड़ी बाढ़ को ध्यान में रखते हुए यह ऑपरेशन चलाया गया है। एसएमसी आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने शहर की सभी खाड़ियों का निरीक्षण किया।

इन खाड़ियों का निरीक्षण किया गया

  • उधना जोन में रेवानगर खाड़ी
  • लिंबायत जोन में काकरीखाडी
  • डींडोली प्रियंका सोसायटी के पास ओमनगर खाडी और प्रमुखपार्क खाड़ी
  • अठवा जोन में भीमराड खाडी
  • रांदेर जोन क्षेत्र में पाल एक्वेरिय फ्लड गेट, बराज एप्रोच ब्रिज, ग्रीन सिटी खाड़ी

निरीक्षण के दौरान निर्देश

  • खाड़ियों में जमा कूड़ा-कचरा हटाने के लिए जरूरी सुझाव दिए गए।
  • सभी खाड़ियों के रखरखाव, जिसमें फ्लड गेट भी शामिल हैं, का निर्देश दिया गया।
  • मानसून से पहले सभी काम पूरा करने पर जोर दिया गया।

नगर आयुक्त का बयान

"खाड़ियों की सफाई का अभियान चलाया गया है। अलग-अलग जोन में जो सफाई हो रही है, उसका निरीक्षण टीम के साथ किया जा रहा है।" जिस जोन में खाडियों की सफाई पुरी हो गई उसका रिपोर्ट करना होगा उसके बाद दुबारा औचक निरिक्षण किया जायेगा - शालिनी अग्रवाल, नगर आयुक्त

नगर निगम मानसून की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सभी खाड़ियों की सफाई और रखरखाव का काम तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस साल शहर में खाड़ी बाढ़ की समस्या नहीं होगी।

Tags: Surat