सूरत लोकसभा से 400 पार का पहला कमल खिला है  : सी.आर. पाटिल

बिखरती और ढहती कांग्रेस के लिए मैं और क्या कहूं?: मुकेश दलाल

सूरत लोकसभा से 400 पार का पहला कमल खिला है  : सी.आर. पाटिल

सूरत लोकसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और डमी फॉर्म रद्द होने के बाद मैदान में मौजूद 8 उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और विजयी उम्मीदवार मुकेश दलाल ने सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें कांग्रेस पर हमला बोला गया।

‍B22042024-13

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाकर गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की। कांग्रेस ने पहले समर्थकों के अपहरण की बात कही थी लेकिन खुद प्रत्याशी ने इससे इनकार किया। आखिरकार सच सामने आ गया और मुकेश दलाल की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सूरत लोकसभा से 400 पार का पहला कमल खिला है। और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दे रहे हैं कि हम गुजरात की बाकी सभी 25 सीटें जीतेंगे।

चुनाव से पहले सूरत सीट से जीते मुकेश दलाल ने यह जीत को प्रधानमंत्री को अर्पण करने के साथ गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, शहर अध्यक्ष, के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं और सूरत के मतदारों की जीत है। साथ ही कांग्रेस के लिए यह भी कहा गया कि बिखरती कांग्रेस के लिए वे क्या कह सकते हैं? इतना कहकर उन्होंने चुटकी ली कि कांग्रेस चुनाव लड़ने में भी सक्षम नहीं है।

Tags: Surat