वडोदरा :  महिला के गले चेन झपटने वाले सीकलीगर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

इस दौरान महिला भी घायल हो गई थी

वडोदरा :  महिला के गले  चेन झपटने वाले सीकलीगर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 समता इलाके में रहने वाली वरिष्ठ नागरिक हीराबेन 8 अप्रैल को दोपहर अपनी भाभी के साथ बेसना से लौट रही थीं, तभी आदर्श डुप्लेक्स के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले से सात ग्राम की चेन झपटकर फरार हो गये। इस दौरान महिला भी घायल हो गई थी।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने नाकेबंदी की और बाइक सवार चेन स्नेचिंग करने वाले दो लुटेरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें से दो लुटेरों को क्राइम ब्रांच की टीम ने अजवारोड से पकड़कर चेन व तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पकड़े गए लुटेरों में नानकसिंह महेंद्रसिंह सरदार और सतनाम सिंह गुरुमित सिंह तिलपिटिया (सिकलीगढ़) (दोनों दत्त नगर अजवा रोड) शामिल हैं।

Tags: Vadodara