सूरत : घर की अलमारी की चाबी बनाने गया चिकलीगर जूलरी कैश लेकर भागा

महाराष्ट्र का आरोपी सूरत से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 30 हजार रुपये के साथ पकड़ा

सूरत : घर की अलमारी की चाबी बनाने गया चिकलीगर जूलरी कैश लेकर भागा

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के तोफखाना थाने में दर्ज चोरी के अपराध में शामिल आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलमारी की चाबी बनाने के बहाने गया और बाद में घर के लोगों की नजर बचाकर सोने के गहने और 3.70 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी सूरत शहर में छिपा हुआ था, इसी दौरान सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने 32 वर्षीय आरोपी जगदीश सिंह विक्रमसिंह चिकलीगर को अमरोली छापराभाठा रोड स्वामीनारायण मंदिर से पकड़ा। 4 अप्रैल 2024 को आरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर तारकपुर इलाके की इंदिरा कॉलोनी में एक घर की अलमारी की चाबी बनाने के बहाने गया था। घर के लोगों की उपस्थिति में नजर चुराकर अलमारी से 3.20 लाख के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गया था। 

आरोपी सूरत शहर में छिपा होने की सूचना सूरत पुलिस को मिली थी। इसी बीच सूरत क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई और आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के पास से 6400 रुपये बरामद किये। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के तोफखाना थाने में अपराध दर्ज किया गया था। सूरत क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी की हिरासत अहमदनगर एलसीबी पुलिस को सौंपने का प्रयास किया।

Tags: Surat