सूरत : चुनाव ड्यूटी के लिए 36 हजार कार्मिकों का कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन

‌विधानसभा अनुसार कर्तव्य स्थल का आदेश,  27 मार्च से 30 मार्च तक सभी कर्मचारियों का प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण

सूरत : चुनाव ड्यूटी के लिए 36 हजार कार्मिकों का कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन

लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर सभी कार्यों की निगरानी करने वाले मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, महिला मतदान कर्मचारी सहित सभी कर्मचारियों को किस विधानसभा में काम करना है, इसका निर्धारण कंप्यूटर रेंडमाइजेशन के माध्यम से किया गया है, साथ ही 36,000 कर्मचारी के ड्यूटी आदेश भी दिए गए हैं। 

सूरत शहर जिला क्षेत्र अंतर्गत 7 मई को सूरत, नवसारी, बारडोली लोकसभा चुनाव में 47.08 लाख मतदाता 4530 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

इन मतदान कर्मियों में एक पीठासीन पदाधिकारी, एक मतदान अधिकारी और दो मतदान कर्मी होंगे। 1500 मतदाताओं के एक बूथ पर चार अधिकारी होगे।  जिस बूथ पर 800 मतदाता होंगे वहा पर तीन मतदान कर्मी ही ड्यूटी पर रहेंगे।

इसके लिए सूरत जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदान केंद्र पर 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी,  सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर, रूट सुपरवाइजर समेत 36 हजार कर्मचारी काम करेंगे।  

इन सभी कर्मचारियों का पहले कंप्यूटर रेंडमाइजेशन करके विधानसभा अनुसार किस विधानसभा में सेवा देनी है उसका आदेश हो गया है। इन आदेशों के साथ 27 से 30 मार्च तक सभी कर्मचारियों का चुनाव का पहला प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: Surat