सूरत : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

सूरत के मानगढ चौक मिनी हिरा बाजार से पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

सूरत : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली में ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की हुई गिरफ्तारी की गूंज सूरत में भी देखने को मिली। वराछा इलाके के मानगढ़ चौक पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

हालांकि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन होने से पहले ही 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि पूरा कार्यक्रम बिना अनुमति के किया जा रहा था।

इंडिया अलायंस और आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। वराछा मानगढ़ चौक पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम सफल होने से पहले ही 20 से अधिक आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और आप-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई।

 

Tags: Surat