सूरत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल का जन्मदिन समारोह, कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर 6 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया 

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा सेवाकिया गतिविधियां की गई 

सूरत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल का जन्मदिन समारोह, कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर 6 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया 

गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल का आज जन्मदिन है। कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग सेवा गतिविधियों के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके भटार स्थित आवास पर सूबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी। नर्सिंग काउंसिल ने उन्हें कमल के फूलों से बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने नवसारी लोकसभा सीट से अधिक मतों की बढ़त के साथ जीतने की कामना की है। वहीं आज 6 हजार यूनिट रक्त इकट्ठा करने के लिए लिंबायत और उधना क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। 

B16032024-06

जन्मदिन के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कई सेवा कार्यक्रमों के जरिए उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसके तहत लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में रक्त शिविर के आयोजन के दौरान 3500 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। वहीं अलग से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है। इससे 20,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। उधना विधानसभा क्षेत्र में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें 1500 यूनिट रक्त एकत्र करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार इस वर्ष विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से 6 हजार यूनिट रक्त एकत्र करने का निर्णय लिया गया है।

जन्मदिन समारोह को जनसेवा के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। रक्त की कमी को पूरा करने और उसकी जरूरत को पूरा करने के लिए सूरत से ही अलग-अलग रक्त शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । रक्त दान कर कार्यकर्ता आज मददगार बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को किफायती किटों के वितरण सहित अन्य कई सेवा गतिविधियाँ  करनेवाले सभी आयोजकों का मैं आभारी हूँ।

Tags: Surat