सूरत : सी.आर. पाटिल के हाथों फोस्टा के नए सेवा कार्यालय का उद्घाटन 

सूरत के कपड़ा मार्केटों के लिए एक नए सूरज का उदय हुआः सी.आर.पाटिल

सूरत : सी.आर. पाटिल के हाथों फोस्टा के नए सेवा कार्यालय का उद्घाटन 

मिलेनियम टेक्सटाईल मार्केट के ग्राऊन्ड फ्लोर पर फोस्टा के नए सेवा कार्यालय का उद्घाटन 

फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल के नए सेवा कार्यालय का मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट के प्रांगण में उद्घाटन समारोह रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  एवं नवसारी सांसद सी. आर. पाटिल उपस्थित रहे। 

फोस्टा के सेवा कार्यालय का उद्घाटन सी.आर. पाटिल के कर कमलों से हुआ। इस अवसर सी.आर. पाटिल ने कहा की यह सूरत कपड़ा मार्केट के लिए एक नए सूरज का उदय हुआ है। फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम के नेतृत्व में फोस्टा व्यापारियों के हितों में कई मुकाम हासिल करेगी। 

अध्यक्ष कैलास हाकिम ने कहा की फोस्टा के सभी डायरेक्टर निरंतर व्यापार हित में कार्य कर रहे है। व्यापार को आगे बढ़ाने एवं चीटिंग को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही व्यापारियों से भी आग्रह किया है वह फोस्टा से जुड़कर अपने सुझाव से व्यापार को आगे बढ़ाए।

 फोस्टा द्वारा प्रायोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 में सभी कपड़ा मार्केट द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से इस महोत्सव को मनाया था। जिसमे फोस्टा ने पुरस्कार देने का घोषित कि थी। जिसके अंतर्गत आज कपड़ा मार्केट में विभिन्न संगठनों द्वारा सर्वे कर पुरस्कार घोषित किया गया। जिसमे एकल मार्केट, समूह मार्केट , कर्मयोद्धा पुरस्कार एवं विशेष पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत किया गया।

 आज के उद्घाटन समारोह सुबह से शाम तक व्यापारियों, समर्थकों का ताता लगा रहा, जिसमे करीबन 10000 से ज्यादा व्यापारी बंधुओ ने फोस्टा के नए सेवा कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमे संपूर्ण कपड़ा व्यापार के अग्रणी व्यापारी,विभिन्न संस्थाओं के अग्रणी, सेवा भावी संस्थाओं के अग्रणी, विभिन्न समाज के अग्रणी उपस्थित रहे।

Tags: Surat