वडोदरा: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्टी से निलंबित

वडोदरा की पूर्व महापौर और मध्य जोन की पार्टी प्रवक्ता डॉ ज्योतिबेन पंडया पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

वडोदरा: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्टी से निलंबित

वडोदरा, 14 मार्च (हि.स.)। वडोदरा की पूर्व महापौर और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योतिबेन पंडया को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। वे भाजपा मध्य जोन की प्रवक्ता के रूप में भी कार्यरत थी। वडोदरा से लगातार तीसरी बार रंजन भट्ट को टिकट मिलने से वे नाराज बताई जा रही थी। इस संबंध में उनके प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले ही उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते डॉ ज्योति पंडया ने बताया कि वह पिछले 28 वर्ष से पार्टी की कार्यकर्ता हैं। मेयर के तौर पर भी काम किया। पार्टी में हमेशा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तैयार करने के बावजूद उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा है। किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावना पर उन्होंने इनकार किया।

Tags: Vadodara