मलेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी भारत की अंडर-23 पुरुष फुटबॉल टीम

नोएल विल्सन सहायक कोच हैं, जबकि दीपांकर चौधरी टीम के गोलकीपर कोच हैं

मलेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी भारत की अंडर-23 पुरुष फुटबॉल टीम

नई दिल्ली, 14 मार्च (हि.स.)। भारतीय अंडर-23 पुरुष टीम फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के तहत 22 और 25 मार्च को मलेशिया अंडर-23 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और वर्तमान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के सहायक कोच नौशाद मूसा को भारतीय अंडर-23 पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। नोएल विल्सन सहायक कोच हैं, जबकि दीपांकर चौधरी टीम के गोलकीपर कोच हैं।

गुरुवार, 14 मार्च को मूसा द्वारा शिविर के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की गई। शिविर 15 मार्च को नई दिल्ली में शुरू होगा जिसके बाद 23 खिलाड़ियों की अंतिम टीम 20 मार्च को कुआलालंपुर के लिए रवाना होगी।

भारत अंडर-23 पुरुष टीम कैंप के लिए 26 संभावितों की सूची:

गोलकीपर: अर्श अनवर शेख, प्रभसुखन सिंह गिल, विशाल यादव।
डिफेंडर: विकास युमनाम, चिंगंबम शिवाल्डो सिंह, होर्मिपम रुइवा, नरेंद्र, रॉबिन यादव, संदीप मंडी।
मिडफील्डर: अभिषेक सूर्यवंशी, ब्रिसन फर्नांडिस, मार्क जोथनपुइया, मोहम्मद ऐमेन, फिजाम सनाथोई मीतेई, थोइबा सिंह मोइरांगथेम, विबिन मोहनन।
फारवर्ड: अब्दुल रबीह, गुरकीरत सिंह, इरफान यदवाड, इसाक वनलालरुआतफेला, खुमानथेम निन्थोइंगनबा मीतेई, मोहम्मद सानन, पार्थिब सुंदर गोगोई, समीर मुर्मू, शिवशक्ति नारायणन, विष्णु पुथिया वलप्पिल
मुख्य कोच: नौशाद मूसा।

Tags: