गृहप्रवेश के दौरान ही दुल्हन ने किया दूल्हे पर की थप्पड़ों की बारिश, पुलिस स्टेशत पहुंचा मामला

भूतपूर्व प्रेमी के साथ रहने के लिए किया पूरा नाटक, पंचायत ने करवाया विवाह को स्थगित

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के एक गाँव से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन के गृहप्रवेश के दौरान ही दुल्हन ने ससुराल पहुँचते ही दूल्हे पर थप्पड़ों की बारिश कर दी थी। दुल्हन के इस कृत्य के बाद खुशी का माहौल तनाव में बदल गया था। जिसके चलते मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा था और मामला पंचायत बुलाई गई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दूसरे दिन कन्या अपने मायके से विदाई लेकर अपने ससुराल आई थी। दुल्हन की भाभीयां हंसी मज़ाक कर रही थी। दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। गाड़ी के ड्राईवर ने गाड़ी को घर के आगे रोका। जिसमें से पहले दूल्हा और उसके बाद दुल्हन उतरी थी। दोनों की पुजा की जा रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने अपने पति को चांटे मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते खुशी का प्रसंग तनाव में बदल गया। घंटा की जानकारी पुलिस को दी गई। 
इसके बाद गाँव द्वारा पंचायत बुलाई गई। पंचायत में अंत में इस संबंध को तोड़ देने का निर्णय लिया गया। दुल्हन ने भी शादी का जोड़ा उतारकर सादे कपड़े पहनकर अपने मायके चली गई। इस पूरी घटना के बारे में जांच करने पर पता चला की इस घटना के पीछे दुल्हन का पुराना प्यार कारणभूत होने का कहा जा रहा है। विस्तृत जानकारी के अनुसार, लवायन गाँव के बांकेलाल बिंद के पुत्र सूचित की शादी खेतासराय के एक गाँव में 20 जून को नक्की हुये थे। धूमधाम से दूल्हा अपनी बारात दुल्हन के घर लेकर गया। जहां शादी के बाद गृहप्रवेश के दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। पहले तो सबको लगा की दुल्हन पर कोई भूत-प्रेत की असर है। 
हालांकि वर पक्ष का कहना है की दुल्हन ने खुद ही इस घटना के पीछे उसका भूतपूर्व प्रेमी होने की बात कही थी। जिसके साथ वह रहना चाहती है और इसलिए ही उसने यह कृत्य किया था। जिसके बाद वरपक्ष ने मायकेवालों को बुलाकर पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचाया था। इस दौरान घंटो तक चली पंचायत में पुलिस की मौजूदगी में भी दुल्हन दूल्हे के साथ रहने को राजी नहीं हुई थी और वह शादी का जोड़ा निकालकर ही सादे कपड़ों में ही अपने मायके चली गई थी। 
Tags: