सूरत : ओलपाड में दुष्कर्म के दो मामले, पुलिस कर रही हैं जाँच

ओलपाड तालुका के उमरा गांव में रहने वाली एक महिला और ओलपाड शहर की मूल निवासी विधवा के साथ हुआ दुष्कर्म

शहर में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे शारीरिक शोषण या दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। खासकर एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा शहर में बच्चियों और असहाय महिलाओं को बहला-फुसलाकर या फिर उनकी मज़बूरी का फायदा उठाकर उसने साथ दुष्कर्म की घटनायें आये दिन सामने आ रहे हैं। अब ओलपाड से ऐसे ही दो मामले सामने आये हैं जिनमें से एक में तालुका के उमरा गाँव की एक महिला के साथ और दुसरे में मूल ओलपाड शहर की निवासी और अब सूरत में रहने वाली एक विधवा पर विधर्मी युवक द्वारा लगातार दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला ओलपाड पुलिस स्टेशन दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में उमरा गांव में शिव रेजीडेंसी बी/3 हाउस नंबर 104 में रहने वाले राजूभाई नोधनवद्र ने सितंबर 2020 से 2021 तक उमरा में रहने वाली  विवाहित के साथ रह जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का पति हीरा का काम करता था और उसकी शिफ्ट रात की होती थी। पहले महिला से जबरन फोन नंबर लेने के बाद आरोपी ने उससे बात करनी शुरू की। किसी को बताने या उसेक साथ बात न करने पर आरोपी ने पीड़िता को कभी भी फोन करने और लोगों ने उसका नंबर बांटकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। जब महिला के साथ बातचीत शुरू हो गई तो एक दिन पति के काम पर जाने के बाद वो घर आ गया और उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किये। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसकेपति और सास को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हिम्मत कर पीड़िता ने पुलिस में इसकी जानकारी दी।
वहीं दूसरी घटना में ओलपाड टाउन के सैवद निवासी रफीक उर्फ मुन्नो अहमद अब्दुलारजक शेख का सूरत की रहने वाली एक विधवा से टेलीफोन पर संपर्क हुआ। आरोपी ने महिला को दोस्त बनाने और उसकी मदद करने के लालच में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने विधवा के मर्ज़ी के बिना ही दो साल से बलात्कार किया। 12 जून को रफीक उर्फ मुन्नो शेख विधवा को एक कार से फार्म रूम में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो मामलों में मामला दर्ज किया है।
Tags: