सूरत : हर घर तिरंगा अभियान के साथ श्री बजरंग सेना

सूरत : हर घर तिरंगा अभियान के साथ श्री बजरंग सेना

13 से 15 अगस्त तक देश में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, श्री बजरंग सेना के सदस्य भी अपने घरों पर लहराएंगे तिरंगा

केंद्र सरकार ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने इस बार स्वतंत्रता पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ने की घोषणा की है। 13 से 15 अगस्त चलने वाले अभियान के दौरान श्री बजरंग सेना के सभी सदस्य अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे। 
श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि देश को मिली आजादी का जश्न हर भारतीय मानता है। तिरंगा इस देश की आन बान और शान है। केंद्र सरकार ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस अभियान को देश के विभिन्न संगठन और संस्थाओं की ओर से प्रतिसाद मिल रहा है। श्री बजरंग सेना ने भी इस अभियान से जुड़ने का निर्णय किया है। श्री बजरंग सेना के सभी सदस्य 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे और स्वतंत्रता पर्व धूमधाम से मनाएंगे।
प्रोफ़ाइल हितेश विश्वकर्मा: https://www.hiteshvishwakarma.com/
Tags: