सूरत : जानें युवक ने क्यों लिया प्रण, ‘कभी जिंदगी में बंदर के साथ सेल्फी नहीं लूंगा!’

सूरत : जानें युवक ने क्यों लिया प्रण, ‘कभी जिंदगी में बंदर के साथ सेल्फी नहीं लूंगा!’

सूरत के उन इलाके में एक अजीबोगरीब वकया हुआ है। मामला दुःखद भी है, लेकिन हंसी भी आती है। एक युवक को पता नहीं क्या मन में आई, उसने बंदर के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया और लेने के देने पड़ गये। 
इस पूरे मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के उन इलाके में एक हनुमान मंदिर है। वहीं हयातनगर में दिगम्बर पाटिल नामक 27 वर्षीय युवक रहता है। वह हर रोज मंदिर में दर्शन करने जाता है और गुरुवार सुबह भी उसका यही क्रम रहा। वह मंदिर पहुंचा। पास में बैंच पर एक बंदर बैठा था। दिगम्बर पाटिल को पता नहीं क्या सुझा, उसने बैंच पर बैठे बंदर के साथ सेल्फी लेने का मन बनाया। वह अपना मोबाइल लेकर बंदर के पास पहुंचा ही था कि बंदर ने उस पर हमला कर दिया और दो बार काट लिया। देखते ही देखते क्षेत्र में भगदड़ मच गई। बंदर पास के पेड़ पर चढ़ गया और घायल युवक की मदद के लिये लोग दौड़ आये। तुरंत 108 एम्ब्यूलेंस को बुलाया गया।
असप्ताल पहुंचे युवक के बंदर के काटने से घायल होने की जानकारी मिलने पर एक बार तो वहां मौजूद डॉक्टर भी अचरज में पड़ गये। खैर, घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक ने उन्हें बताया कि वह अब कभी बंदर के साथ सेल्फी नहीं लेगा। गनीमत है युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना सीखाती है कि पशुओं से बेफिजुल नजदीकी ठीक नहीं। आप क्या कहते हैं, कमेंट अवश्य करें।
Tags: