सूरत : दोस्त की पत्नी के साथ प्रेमसंबंध बनाना पड़ा महंगा, विवाहिता ने पति के साथ मिलकर युवक पर किया एसिड अटैक

पति - पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

लिंबायत के गोडादरा इलाके में कॉलेजियन युवक पर विवाहित प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर एसिड अटैक किए जाने की घटना सामने आयी है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर एसिड के छिटे पति पर भी गिरने से उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोडादरा में सांईकृपा सोसायटी निवासी प्रिंस राजु शाहू (उम्र 20, मूल झारखंड) उधना सिटीजन कॉलेज में बीएससी का अध्ययन करता है। डेढ़ वर्ष पहले गोडादरा में राज एम्पायर में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले भावेश मेवाला के साथ उसकी मित्रता हुई थी। प्रिंस हररोज कॉलेज से छूटने के बाद भावेश की दुकान पर बैठने जाता था। इस दौरान प्रिंस भावेश के घर भी जाने लगा था। भावेश की पत्नी पूजा के साथ परिचय हुआ था। बार-बार मुलाकात के बाद प्रिंस और पूजा के बीच अफेयर शुरू हो गया। उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाए थे। भावेश को इसकी भनक लग चुकी थी, लेकिन वह कुछ बोला नहीं। 
इस बीच गतरोज दोपहर को प्रिंस भावेश की दुकान पर बैठने गया तब भावेश ने उसके साथ नोर्मल बात बाहर गया। कुछ समय बाद भावेश और उसकी पत्नी पूजा दोनों साथ में दुकान पर आए। प्रिंस मोबाइल देख रहा था तब उस पर एसिड फेंक दिया। उसका मुंह, आंख और कान जल गया। प्रिंस को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया।  एसिड के छिटे भावेश भी उडऩे से उसे भी अस्पताल में भर्ती किया। अफेयर का भंड़ाफोड़ होने पर विवाहिता ने पति के साथ मिलकर प्रिंस पर हमला किया। गोडादा पुलिस ने प्रिंस शाहू की शिकायत के आधार पर भावेश और उसकी पत्नी पूजा ( केशव पार्क सोसायटी गोडादरा, मूल राजस्थान निवासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags: