सूरतः कोरोना संक्रमण जारी, नए 723 मरीज, 14 की मौत, 677 हुए डिस्चार्ज

सूरतः कोरोना संक्रमण जारी, नए 723 मरीज, 14 की मौत, 677 हुए डिस्चार्ज

अब तक 71243 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1234, स्वस्थ हुए 65696, एक्टिव मरीज 4313

 शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक आठसौ से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में गुरुवार को नए 960 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 677 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 71,243 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । गुरुवार को शहरी क्षेत्र से 14 कोरोना मरीजों की मौत हुई अब तक शहर जिले में कुल 1234 की मौत हुई और 65,696 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 4313 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
गुरुवार को सूरत शहर में नए 723 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 54,837 पर पहुंच गई है। गुरुवार को शहर के कतारागम जोन में अमरोली क्षेत्र से 62 वर्षीय स्त्री की स्मीमेर अस्पताल में , कतरागाम क्षेत्र से 47 वर्षीया स्त्री की नई सिविल अस्पताल तथा उत्राण गाम क्षेत्र से 50 वर्षीय पुरुष की नई सिविल अस्पताल में, उधना जोन के जीवन ज्योत से 55 वर्षीय पुरुष की निजी अस्पताल में, बमरोली क्षेत्र से 79 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल, पांडेसरा क्षेत्र की 65 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल तथा उधना क्षेत्र से 57 वर्षीया स्त्री की नई सिविल अस्पताल में,  अठवा जोन के वेसू क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरुष की सिविल अस्पताल में , वराछा बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 61 वर्षीया महिला की सिविल अस्पताल में तथा पूणागाम क्षेत्र से 57 वर्षीय पुरुष की नई सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के झापा बाजार क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरुष की सिविल अस्पताल में,  रांदेर जोन के अडाजण  क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरुष की सिविल अस्पताल में तथा अडाजण क्षेत्र के 62 वर्षीय पुरुष नई सिविल अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में  कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 944 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित नए 589 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 51,259 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
गुरुवार को नए 723 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 129, रांदेर जोन से 111, लिंबायत जोन से 78, कतारगाम जोन से 86, सेन्ट्रल जोन से 82, वराछा-ए जोन से 81, वराछा-बी जोन से 71 और  उधना जोन से 85 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 11332 कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 8783 कतारगाम जोन में 7980, लिंबायत जोन में 5730, वराछा-ए जोन में 5643, सेन्ट्रल जोन में 5330, वराछा बी जोन में 5065 और सबसे कम उधना जोन में 4974 कोरोना संक्रमित मरीज है।  
Tags: Gujarat