सूरत : कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि के खिलाफ सायकलयात्रा का आयोजन

सूरत : कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि के खिलाफ सायकलयात्रा का आयोजन

पेट्रोल डिजल की भाववृध्दि से बढ़ी महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस समिति ने सायकल यात्रा का आयोजन किया, रिंगरोड पर मानदरवाजा के पास ही पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया।

उधना से निकली सायकल यात्रा को मानदरवाजा आंबेडकर प्रतिमा पर रोका गया
 केन्द्र और राज्य में भाजपा शासन के दौरान सामान्य प्रजा पर महंगाई के भारी बोज से जीवनजीना अत्यंत मुश्किल बना दिया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मार्गदर्शन से राज्य के सभी महानगरपालिकाओं तथा जिला एवं तालुका स्तर पर जनचेतना के लिए सायकल यात्रा का आयोजन किया जायेगा। शनिवार 10 जुलाई को सूरत के योगीचौक और उधना क्षेत्र से सायकलयात्रा निकाली गयी । सायकलयात्रा को मानरदवाजा डॉ.बाबासाहेब की प्रतिमा के पास ही पुलिस ने रोककर कांग्रेस अग्रणीयों को हीरासत में ले लिया। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सुर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अमित चावडा के मार्गदर्शन से पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि  के खिलाफ  जनचेतना हेतू शनिवार 10 जुलाई को सूरत में सायकल यात्रा का आयोजन किया। उधना- लिंबायत विधानसभा से कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने उधना काशीनगर से सायकल यात्रा निकालकर डॉ.बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा पर पहुचे। मानदरवाजा से कलेक्टर कार्यालयत तक सायकलयात्रा को जाने से पुलिस ने रोक दिया।  मानदरवाजा पर सलाबतपुरा पुलिस ने पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि का विरोध करने आयोजित कांग्रेस की सायकल यात्रा को रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं तथा सायकल सवार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग अलग पुलिस थाने ले गए। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सुर्यवंशी, पुर्व पार्षद सुरेश सोनवणे, असलम सायकलवाला, रोशन मिश्रा, कृणाल सुर्यवंशी, शैलेष राजपुत, आशिष राय, सुनाल शेख, शशी दुबे, हरेश परमार, आधार पाटील, जयेश भट्ट, संतोष शुक्ला, किशोर शिंदे, अवधेश कनोजीया, पियुष राणा, अभिषेक सुर्यवंशी, अजय राणा, धर्मेश राणा, आसिफ शेख, राजामणि यादव आदी अग्रणी सायकल यात्रा में उपस्थित रहे थे। 
इस सायकल यात्रा का मुख्य उदेश्य शहरवासीयों को पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि से अवगत करके उनकी जनचेतना जगाने का है। पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुंके है। पेट्रोल डीझल के दाम बढ़ने से सभी चीज वस्तुओं के दाम बढने पर मंहगाई का सामना प्रजा को करना पड रहा है। पेट्रोल डीझल के दाम कम कराने के लिए कांग्रेस प्रजा को साथ लेकर अभियान चालायेगी। 
Tags: