सूरत : मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी कल रविवार को पाल -उमरा तापी ब्रिज का लोकार्पण करेंगे

सूरत : मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी कल रविवार को पाल -उमरा तापी ब्रिज का लोकार्पण करेंगे

सूरत महानगरपालिका द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण रविवार को मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के हाथो से किया जायेगा, जिसमें विशेष पाल उमरा तापी ब्रिज का समावेश है।

सूरत महानगरपालिका के विभिन्न प्रकल्पों का संजीवकुमार ओडिटोरियम से ऑनलाईनलोकार्पण 
सूरत महानगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 करोड से अधिक लागत के प्रकल्पों का कल रविवार को मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के हाथो लोकार्पण किया जायेगा। जिसमें विशेष पाल -उमरा तापी ब्रिज का लोकार्पण, डिंडोली टर्शरी ट्रीटमेन्ट प्लान्ट और ईडब्लूएस आवासों का ड्रो तथा लोकार्पण कार्य शामिल है। 
सूरत महानगरपालिका शासक पक्ष नेता अमितसिंह राजपुत ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी सूरत में आ रहे है। सूरत महानगरपालिका द्वारा निर्मित एक हजार करोड से अधिक के प्रकल्पो का लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का कल 11 जुलाई रविवार को दोपहर 2.30 बजे सूरत एयरपोर्ट पर आगमन होगा। सूरत एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे संजीवकुमार ओडिटोरियम पहुंचेगे। संजिवकुमार ओडिटोरीयम में 2.45 बजे मुख्यमंत्री का आगमन होने के बाद  सूरत महानगरपालिका के विभिन्न प्रकल्पों का ऑनलाईन लोकार्पण होगा। इस असवर पर मुख्यमंत्री उपस्थित आमंत्रितोंक को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3.10 बजे संजीवकुमार ओडिटोरियम से पाल उमरा ब्रिज का फित्ता काटते हुए वीर नर्मद द.गु.गुजरात युनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहा पर पुस्तक विमोचन के बाद ग्रीन सीटी की मुलाकात लेकर मुख्यमंत्री 4 बजे एयरपोर्ट से गांधीनगर के लिए रवाना होंगे। 

Tags: