#Surat
— journalist Sharif Shaikh (@PatrkarShaikh) January 12, 2022
કામરેજના ઘલા ગામ નજીક દીપડો લટાર મારતો દેખાયો. pic.twitter.com/H2EkJ9GxFN
सूरत : बोधान गांव के पास सड़क पर टहलता दिखा तेंदुआ!
By Loktej
On
सूरत जिले की मांडवी तहसील से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पंथक के निवासियों में डर का माहौल बना दिया है। तहसील के बोधान गांव की सड़क पर एक तेंदुए को राहगीर ने अपने मोबाइल में टहलते हुए कैद किया है।
गांव की आम सड़क पर तेंदुए के घूमने का ये वीडियो क्षेत्र में वायरल होने के बाद गांव वासी दहशत में हैं। मामले की सूचना मिलते ही मांडवी वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां तेंदूआ देखा गया था।
वैसे क्षेत्र में जंगली जानवरों का दिखना कोई नई बात नहीं है। फिर भी इस समाचार के बाद वन विभाग का दस्ता सक्रिय हो गया है। यदि मौका मिला तो पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
Tags: