जानें आखिर क्यों जन्म के एक सप्ताह बाद भी भी अस्पताल में ही रहेगी प्रियंका चोपरा की संतान

जानें आखिर क्यों जन्म के एक सप्ताह बाद भी भी अस्पताल में ही रहेगी प्रियंका चोपरा की संतान

डिलिवरी डेट से 12 सप्ताह पहले हो गई है सरोगेट संतान, चाहकों से की प्राइवसी देने की अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से मां बनने का ऐलान किया है तब से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी के बीच फैंस के मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। जैसे प्रियंका की संतान एक बेटी है या एक बेटा? बच्चे का जन्म कब हुआ था? प्रियंका ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया? आदि आदि।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी का जन्म 15 जनवरी को प्रियंका के घर हुआ था। जबकि एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका के बच्चे का जन्म डिलीवरी की तारीख से 12 हफ्ते पहले हुआ था। यानी प्रियंका की बेबी प्री-मेच्योर है। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका-निक की बेटी का जन्म डिलीवरी की तारीख से 12 हफ्ते पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया अस्पताल में हुआ था। नवजात के ठीक होने तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। निक और प्रियंका पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही उन्हें घर ले जा सकेंगे।
दंपति के बच्चे की डिलीवरी की तारीख अप्रैल में थी। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स को पूरा किया। ताकि वह प्रसव के बाद मातृत्व का आनंद उठा सकें। संतान की जन्म के एक सप्ताह के बाद प्रियंक और निक ने इस बात को दुनिया के सामने रखा है। प्रियंका ने शुक्रवार को एक पोस्ट में खुशखबरी देते हुए लिखा- मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। इस खास समय में हम अपनी निजता की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सकें। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।