आयसर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

आयसर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को १०८ से उपचार के लिए भेजा 
 शहर के उधना इलाके में एक दुर्घटना में रिलायंस मॉल के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार युवकों को चपेट में लेने के बाद आयर चालक भागने के प्रयास कर रहा था, जिससे लोगों में गुस्सा देखा गया। हादसे के बाद  आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि घायल युवक को तुरंत 108 की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। युवक श्याम कुमार गुप्ता के निधन पर परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु की।
काम पर जाते समय हुआ दुर्घटना 
लालम गुप्ता (चचेरे भाई) ने कहा कि श्याम कुमार रामदीन गुप्ता (उम्र- 22, गांधी कुटीर,  बीआरसी के सामने, उधना)  रिलायंस मॉल में काम करते थे। शुक्रवार को साथी कर्मचारी के साथ नौकरी पर जाते समय मढी की खमणी के पास उधना में आयसर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे श्याम की मौके पर ही मौत हो गई।  श्याम के पिता रामदीन मुंबई में काम करते हैं। गुप्ता परिवार मूल रूप से प्रतापगढ़, यूपी का रहने वाला है। दो साल से नौकरी में व्यस्त होने के कारण वह घर भी नहीं जा सका था।
घायल युवक का अस्पताल में उपचार
 दुर्घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूसरी ओर घायल दोस्त को 108 लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां युवक का उपचार ‌चल रही है। घटना के संदर्भ में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Tags: