गुजरात : माणावदर के पिपलाना गांव के किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया

गुजरात : माणावदर के पिपलाना गांव के किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया

गांव की 90 किशोरियों को महिला एवं बाल अधिकारी कार्यालय द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ किट दिए गए

जूनागढ़ जिला महिला एवं बाल अधिकारी और जिला खनिज फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम द्वारा विभिन्न तालुकों के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। माणावदर तालुका के पिपलाना में 8 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गांव के 90 किशोरियों को जूडो, लाठी, दाव और अन्य आत्मरक्षा  सहित आत्मरक्षा के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भाग लेने वाले सभी किशोरियों को एक आत्मरक्षा किट और आईईसी वितरण तथा पौष्टिक अल्पाहार दिया गया।  पूरे कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा किया गया था।
Tags: Gujarat