गुजरात : आंखो में मिर्ची डाल कर आंगड़िया फर्म के कर्मचारियों से लुटेरों ने मचाई 59 लाख की लूट

गुजरात : आंखो में मिर्ची डाल कर आंगड़िया फर्म के कर्मचारियों से लुटेरों ने मचाई 59 लाख की लूट

वडोदरा से सामान लेकर तारापुर जाने के लिए निकले थे आंगड़िया फर्म के कर्मचारी

पिछले कई समय से राज्य भर में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कई समय से लुटेरों ने राज्य के आणंद जिले में अपना आतंक फैला रखा है। जिले में चोरी और डकेती की घटना पिछले कई समय से लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच एक और घटना सामने आई है, जिसमें अहमदाबाद की एक गाड़ी जो की आणंद-सोजित्रा रोड पर से गुजर रही थी, उसे रोककर दो अंजान शख्सों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों चोरो को ढूँढने में लगी है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पिछले डीन अहमदाबाद स्थित महेंद्रकुमार आंगड़िया फार्म के कर्मचारी इंडिका गाड़ी लेकर अहमदाबाद से वडोदरा गए थे। जहां से देर रात वह सामान लेकर तारापुर जाने के लिए निकले। रात के 12 बजे के बाद जब उनकी कार आणंद-सोजित्रा रोड पर से गुजार रही थी। तभी दो कार ने पीछे से आकर उनकी कार को रोका था। कार को रोकने के बाद दोनों कर में आए लुटेरों ने डंडे से कार के दरवाजे को तोड़ कर कार में बैठे कर्मचारियों की आँख में मरचा डाल दिया था। कर्मचारियों की आँख में मरचा डाल कर सभी ने मिलकर कार में रखे बैग को लिया और वहाँ से भाग खड़े हुये। 
प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक दोनों कार में तकरीबन 12 जन आए थे और वह उनकी कार का वडोदरा से ही पीछा कर रहे थे। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार कार में से चोरी हुई बैग में कीमती हीरे, सोने और चाँदी के गहने भी थे, जिनकी अनुमानित कीमत 59,84,000 जितनी है। जानकारी मिलते ही सोजित्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच आई थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों में नाकाबंधी कर दी गई है। कार में बैठे कर्मचारियों ने बताया कि जो लोग उनसे बैग चुराकर ले गए वह गुजराती भाषा में बात कर रहे थे।