गुजरात : शादी ना हो पाने के डर से प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने का बनाया प्लान, प्रेमिका ने पिया जहर पर प्रेमी दबे पाँव लौटा

गुजरात : शादी ना हो पाने के डर से प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने का बनाया प्लान, प्रेमिका ने पिया जहर पर प्रेमी दबे पाँव लौटा

पहले से शादीशुदा प्रेमी की जहर पीने की नहीं हुई हिम्मत, पुलिस की पूछताछ में कबुली सच्चाई

गुजरात जे राधनपुर से एक अजीब घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की को अपने ही भाई के परिणित साढ़ू के साथ प्यार हो गया, पर दोनों की शादी किसी हालत में नहीं हो सकती थी, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। हालांकि जब दोनों आत्महत्या करने गए तो वहाँ नाबालिग लड़की ने तो जहर पी लिया पर बाद में युवक का मन बदला गया और वह वहाँ से भाग गया। हालांकि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और पूरी घटना का पर्दाफाश हुआ। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राधनपुर के मधापूरा इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की को अपने भाई के साढ़ू के साथ ही प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों बिना बताए ही गहर से भाग गए थे। जिसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने लड़की को ढूँढना शुरू किया। हालांकि परिवार वालों को लड़की नहीं मिली और उन्होंने पुलिस में जानकारी दी गई। पुलिस में शिकायत करने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसके साढ़ू के यहाँ पता किया तो उसका साढ़ू भी वहां नहीं था। इस पर लड़की के परिवार को शक गया और उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया। जिसके चलते पुलिस ने साढ़ू पाँचाभाई ठाकोर को ढूंढ कर उससे पूछताछ शुरू की। 
पुलिस की पूछताछ में पाँचाभाई ने पूरी सच्चाई काबुल कर ली और पूरी घटना की जानकारी दी थी। पाँचाभाई ने बताया की दोनों के दूसरे से प्यार करते थे। पर उनकी शादी नही हो सकती थी। इसके लिए उन्होंने आत्महत्या करने का विचार किया। पर आत्महत्या करते समय लड़की ने तो पहले ही जहर पी लिया, पर उसकी हिमत नहीं हुई। ठाकोर ने खुद युवती के साथ कई बार दुष्कर्म करने की भी बात कबुल की थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा पाँचाभाई पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।