जानें किस देश का पासपोर्ट है दुनिया में सबसे अधिक पावरफूल, भारत को मिला यह स्थान

जानें किस देश का पासपोर्ट है दुनिया में सबसे अधिक पावरफूल, भारत को मिला यह स्थान

58 देशों में बिना वीजा के प्रवास की अनुमति देने के साथ भारत का पासपोर्ट सूची में 90वें स्थान पर बिराजित

हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा विश्व के सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी गई। हेनले के अनुसार, वह उन्होंने सभी पासपोर्ट को वर्गीकृत किया था। जिसमें दावा किया गया है की जापान और सिंगापोर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट है। इन देशों का पासपोर्ट धारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते है। हालांकि इसके लिए कोरोना महामारी का ध्यान नहीं रखा गया है। क्योंकि विश्व के कई देशों ने महामारी को रोकने के लिए फिलहाल यात्रा पर प्रतिबंध लगाए है। 
हेनले पासपोर्ट की सूची में जापान और सिंगापूर सबसे ऊपर है। इन दोनों देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते है। हालांकि वहीं अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, पाकिस्तान और यमन के पासपोर्ट सबसे कम शक्तिशाली है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोशिएशन के डाटा विशेलेशन पर आधारित है। 
यदि बात करते सबसे पावरफूल वीजा स्कोर वाले देशों की तो सबसे पहले जापान और सिंगापोर 192 के स्कोर के साथ, फिर जर्मनी और दक्षिण कोरिया 190 के स्कोर के साथ, फिनली, इटली, लकझमबर्ग, स्पेन 189 के स्कोर के साथ, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क चौथे स्थान पर 188 के स्कोर के साथ तथा ब्रिटन, अमेरिका, चेक गणराज्य, ग्रीस माल्टा और नॉर्वे 185 के स्कोर के साथ पहले पाँच स्थान पर है। 
जबकि सबसे कम शक्तिशाली देशों की लिस्ट में सबसे आगे अफगानिस्तान 26 के स्कोर के साथ, इराक 28 के स्कोर के साथ, सीरिया 29 के स्कोर के साथ, पाकिस्तान 31 के स्कोर के साथ तथा यमन 33 के स्कोर के साथ है। इस लिस्ट में भारत ने 90वां स्थान हासिल किया है। भारत के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 58 देशों की मुलाक़ात ले सकते है
Tags: