विश्व शांति का पक्षधर हैं भारत, पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक: पीएम मोदी

विश्व शांति का पक्षधर हैं भारत, पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 02 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में आज कहा कि भारत सदैव विश्व शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कई क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो चिंताजनक है।

विशेष रूप से पश्चिम एशिया की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां की स्थिति पर भारत की नजर है और क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर भी पड़ता है। ऐसे समय में संवाद और कूटनीति ही समाधान का मार्ग है।

उन्होंने दोहराया कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति, सहयोग और स्थिरता के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

पीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव