अपने सुपरस्टार के जाने का गम नहीं सह पा रहे हैं उनके प्रसंशक, दो लोगों को पड़ा दिल का दौरा, एक ने की आत्महत्या

अपने सुपरस्टार के जाने का गम नहीं सह पा रहे हैं उनके प्रसंशक, दो लोगों को पड़ा दिल का दौरा, एक ने की आत्महत्या

शुक्रवार को कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

साउथ सिनेमा का जाना माना नाम पुनीत राजकुमार शुक्रवार 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को छोड़कर चले गये। उनके आकस्मिक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमें में डाल दिया। दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा रही है। लोग उन्हें बहुत सम्मान देते थे और इसका प्रमाण ये है कि पुनीत के निधन के कारण उनके एक डाईहार्ट फैन को ऐसा सदमा लगा कि उसने इस गम में आत्महत्या कर ली और दो अन्य लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में एक 30 साल के एक किसान मुनियप्पा इस खबर को पचा नहीं पाया और जैसे ही यह खबर सुनी तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुनियप्पा ‘पावर स्टार’ पुनीत राजकुमार का डाईहार्ड फैन था। जैसे ही मुनियप्पा ने पुनीत के निधन की खबर सुनी तो वह सन्न रह गया और टीवी पर ये खबर देखने के बाद खूब रोने लगा। इसी बीच उसके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गया। गांव के लोग तुंरत उसे पोंनाची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेलगावी के शिंदोली गांव के एक अन्य फैन परशुराम देमन्नावर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
अन्य जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी में अभिनेता के निधन से उनके एक और प्रशंसक राहुल गादिवादारा ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि एक्टर की मौत के बाद से ही ट्विटर पर उनका नाम और अब ट्रिब्यूट प्योर इन फोर पावरस्टार पुनीत राजकुमार ट्रेंड कर रहा है।
Tags: Death