नजदीकी 3 लोगों की मौत के बाद उद्यमी ने कंपनी बंद कर शुरू किया ये सेवाकार्य

नजदीकी 3 लोगों की मौत के बाद उद्यमी ने कंपनी बंद कर शुरू किया ये सेवाकार्य

नि:शुल्क बांट रहे ऑक्सीजन सिलिन्डर, खुद ही उठा रहे है सिलिन्डर रीफ़ील करने का खर्च

गुजरात में जिस तरह से कोरोना तेजी से फैल रहा है इसके चलते मेडिकल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राजकोट में फूड कंपनी चलाने वाले निलेश पटेल ने अपने तीन संबंधियों को गंवाने के बाद किसी की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हो इसलिए सेवायज्ञ शुरू किया है। अपनी कंपनी बंद कर 1500000 रुपए के ऑक्सीजन सिलींडर आदि खरीद कर जरूरतमंदों को फ्री में दे रहे हैं।
निलेश पटेल के साथ काम करने वाले शेर विथ स्माइल ग्रुप के उनके दोस्त कपिल पंड्या ने बताया कि ग्रुप में तीन लोगों की मौत के कारण नीलेश भाई मदद करना शुरू किया है। इस फैसले के बाद अब तक 150 ऑक्सीजन सिलेंडर और आवश्यक चीजें खरीदी गई हैं। निलेश भाई ने अपनी कंपनी बंद करके जरूरतमंदों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम शुरू किया है। फिलहाल 90 सिलेंडर लोगों को बांटे गए हैं जबकि 60 सिलेंडर लोगों ने वापस नहीं किए। जिससे कि जरूरतमंद लोगों को अभी सिलेंडर नहीं दिए जा रहे है। इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि वह सिलेंडर का संग्रह ना करें। यह सेवाकार्य कोरोना तक चलता रहेगा। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo:IANS)
निलेश भाई पटेल संपूर्ण स्टाफ और ग्रुप के 25 से अधिक लोगों के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर के वितरण का कार्य कर रहे हैं। सिलिन्डर रिफिल करने का खर्चा ट्रांसपोर्टेशन का चार्ज आदि निलेश भाई उठा रहे हैं। एक सिलेंडर रीफिल करने का 150 रुपए का प्रतिदिन का चार्ज कर निलेश भाई कर रहे हैं। निलेश भाई पटेल की फूड कंपनी में नमकीन और कई चीजें बनाई जाती हैं। निलेश भाई और उनके भाई मिलकर यह कंपनी चलाते हैं। जिसमें 10 से अधिक लोग हैं। यह कंपनी पिछले 10 दिनों से बंद है। पिछले 10 दिनों से बंद होने के बावजूद किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका गया उनके इस सेवा यज्ञ में सभी कर्मचारी मिलकर साथ निभा रहे हैं।