देश के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी ने 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देश के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी ने 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन' कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का सोमवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया

कल देर रात देश के लिए एक बुरी खबर सामने आई। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन' माने जाने वाले जमशेद जे ईरानी का सोमवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। टाटा स्टील ने स्टील मैन के निधन की जानकारी दी। चार दशकों से अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े ईरानी 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी, को "भारत के स्टील मैन" के रूप में जाना जाता था।

कंपनी ने दी जानकारी 


आपको बता दें कि जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा स्टील की ओर से जारी बयान में बताया गया, 'स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे। पद्म विभूषण डॉ जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप बेहद दुखी है। उन्होंने 31 अक्तूबर को रात 10 बजे जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। टाटा स्टील परिवार उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।"

ऐसी था उनका शुरुआती जीवन


जमशेद जे ईरानी का जन्म दो जून 1936 के दिन हुआ था। उनकी माता का नाम जीजी ईरानी और पिता खुर्शीद ईरानी थे। उन्होंने 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की थी। वहीं, उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी पूरी की। इसके बाद वह जेएन टाटा स्कॉलर के रूप में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड गए और 1960 में मास्टर्स कंप्लीट किया।

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की


गौरतलब है कि 1968 में भारत लौटने के बाद उन्होंने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की, जिसे आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े। टाटा स्टील और टाटा संस के अलावा, डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलिसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा 1963 में उनकी पीएचडी हुई। वहीं उनके परिवार की बात करें तो जमशेद जे ईरानी के परिवार में उनकी पत्नी डेज़ी और तीन बच्चे जुबिन, निलोफ़र और तनाज़ हैं।
Tags: