शक्तिपीठ मां अंबे के दर्शन के लिये पहुंचे CM विजय रुपानी

शक्तिपीठ मां अंबे के दर्शन के लिये पहुंचे CM विजय रुपानी

गुजरात के सुरक्षा की मांगी कामना

स्थानीय निकाय चुनावों में भव्य विजय के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पत्नी अंजलि रूपानी के साथ अंबे मां के दर्शन करने अंबाजी मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनता की सुख-समृद्धि के लिए माता के आशीर्वाद लिए थे। 
गुजरात के सदा सुरक्षित रहने की मांगी कामना
दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव में भाजपा की भव्य जीत के बाद वह मां अंबे के यहां अपना सर टेकने आए हैं। इस भव्य विजय के बाद वह सभी प्रजा की जरूरतों को पूर्ण कर सके और गुजरात सदा सुरक्षित रहे ऐसी कामना उन्होंने माता से मांगी। अंबाजी के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कहा की अंबाजी डेवलपमेंट ओथोरीटी ने पिछली रात कलेक्टर के साथ बेठक की थी। उन्होंने बताया कि मंदिर और अंबाजी शहर को वेल प्लांड बनाने के लिए कमिटी को सुचन करने का निर्देश दे दिया गया हैं। कुछ ही समय में अंबाजी में हेलिपेड़ बनाने का भी आयोजन हैं। 
उल्लेखनीय हैं कि कुछ ही समय पहले पूर्ण हुई स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा ने राज्यभार में सनसनी मचा दी हैं। चाहे नगरनिगम के चुनाव हो या पंचायत के चुनाव हर जगह भाजपा ने अपना भगवा रंग लहराकर कॉंग्रेस का सफ़ाया कर दिया था। 
Tags: