बॉलीवुड टॉक्स : बिना किसी ऑपरेशन के इस बड़ी बीमारी से उबरे अनिल कपूर, इलाज के लिए गये थे जर्मनी

बॉलीवुड टॉक्स : बिना किसी ऑपरेशन के इस बड़ी बीमारी से उबरे अनिल कपूर, इलाज के लिए गये थे जर्मनी

अपने आखरी दिन के इलाज के पहले अनिल कपूर ने साझा किया अपना वीडियो

अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अनिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले उनका जिम फिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उन्होंने विदेश से एक वीडियो शेयर किया है।
पिछले साल अनिल कपूर ने कहा था कि वह 10 साल से अकिलीज़ टेंडन की समस्या से जूझ रहे थे। अब बिना सर्जरी के उन्हें इस समस्या से निजात मिल गई है। बता दें कि यह रोग व्यक्ति के पैरों के निचले हिस्से को प्रभावित करता है। जिससे चलने में दिक्कत और दर्द होता है। इस समस्या के लिए सर्जरी की भी आवश्यकता होती है।
अकिलीज़ टेंडन रोग के बारे में बताएं तो यह एक चोट है जिसे एच्लीस टेंडिनिटिस भी कहा जाता है वो एडी और पैर की अंगुली को जोड़ने वाली मांसपेशियों में होती है। यह चोट ज्यादातर धावकों को प्रभावित करती है। अत्यधिक दौड़ने या तेज दौड़ने से एच्लीस टेंडन की मांसपेशी घायल हो सकती है। 50-60 साल की उम्र में टेनिस-बास्केटबॉल खेलना शुरू करने वाले लोगों में यह मांसपेशी फट जाती है। इस चोट में कष्टदायी दर्द होता है। इसमें सर्जरी की आवश्यकता होती है। अनिल कपूर के मामले में भी यही हुआ था।
बता दें कि इस वीडियो को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- ए परफेक्ट वॉक ऑन स्नो, लास्ट डे इन जर्मनी। उन्होंने खुलासा किया है कि मेरे आखिरी इलाज के लिए डॉ मोरलर से मिलने जा रहे हैं। उसके और उसके जादुई स्पर्श के लिए धन्यवाद। इस वीडियो को अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दुनिया भर के डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी, लेकिन डॉ. मोलर ने बिना सर्जरी के उसे ठीक कर दिया।
वहीं काम की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार अनुराग कश्यप की थ्रिलर 'एके वर्सेज एके' में नजर आए थे। वह 'एनिमल' और 'जुग जग जियो' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर नजर आएंगी।