कार्यालय में कॉलेजमेट को देखने पर अश्विनी वैष्णव ने लगाया गले, जानें क्या कहा

कार्यालय में कॉलेजमेट को देखने पर अश्विनी वैष्णव ने लगाया गले, जानें क्या कहा

रेल मंत्री के एमबीएम कॉलेज से ही पढ़ाई करने वाले इंजीनियर को देखकर खुश हुये रेलमंत्री

कुछ ही दिनों पहले मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट का विस्तरण करते हुये कई नई नेताओं को कैबिनेट में जगह दी थी। इस नई कैबिनेट में अश्विनी वैष्णव भारत के नए रेल मंत्री बने है। रेल मंत्री बनाते ही अश्विनी एक्शन मोड में आ गए थे और कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को शिफ्ट में काम करने के आदेश दे दिये थे। 
जोधपुर में जन्मे अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके है। साल 2019 में वही ओड़ीशा से राज्यसभा सांसद रहे है। जिसके बाद बिना राज्यमंत्री के रूप में काम किए बिना सिदह केन्द्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री मारी है। अटल बिहारी के प्रधानमंत्री रहते हुये अश्विनी ने पीएमओ में भी काम किया था। रेल मंत्री बनने के बाद उन्होंने कार्यभार सँभाला था। अश्विनी के अपने ऑफिस में कार्यभार सँभालने का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इंजीनियर को गले लगाते हुये दिख रहे है। 
दरअसल यह इंजीनियर अश्विनी वैष्णव के कॉलेज से ही पढे हुये है। रेल मंत्री की एमबीएम कॉलेज में यह इंजीनियर उनका जूनियर था। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला उन्होंने उसे गले से लगा लिया और कहा, आज से तुम हमे सर नहीं बॉस बुलाओगे। क्योंकि उनके कॉलेज में जूनियर अपने सीनियर को बॉस कहकर बुलाते थे। इस इंजीनियर के बारे में अश्विनी को उनके साथ काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया था, जिसके बाद वह उस इंजीनियर के पास जाकर उसके गले से लग गए।  सोशल मीडिया पर अश्विनी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई लोग अश्विनी के इस तरह से डाउन टू अर्थ वर्तन की तारीफ कर रहे है। 
Tags: India