काफी समय से बच्चों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने के घटनाएँ काफी बढ़ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर अहमदाबाद के सोला इलाके में से सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मासूम बालक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। सोला पुलिस द्वारा पूरे मामले में भरत वाल्मीकि नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है।
पूछताछ में पता चला कि भरत ने अपने ही पुत्र की उम्र के 12 साल के नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। वाल्मीकि कचरा भेज कर अपना गुजारा चलाता था। दो दिन पहले बालक सड़क पर रो रहा था तभी पाटन पुलिस का उस पर ध्यान गया और सारी हकीकत सामने आई।
उल्लेखनीय है कि सोला पुलिस द्वारा भरत वाल्मीकि को तुरंत हिरासत में लिया गया। जिसमें उसने स्वीकारा की 12 वर्षीय नाबालिग के साथ इसने दुष्कर्म किया था। घटना की सारी जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा भरत वाल्मीकि पर इंडियन पिनल कोड की धारा 377, जुवेनाइल जस्टिस 70,84 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से पाटन का रहने वाला है।