अहमदाबाद : 11 साल की फ्लोरा बनी एक दिन की कलेक्टर, ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से है पीड़ित

अहमदाबाद : 11 साल की फ्लोरा बनी एक दिन की कलेक्टर, ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से है पीड़ित

NGO द्वारा की गई थी स्नेहा का सपना पूर्ण करने के लिए कलेक्टर को पेशकश, भावुक हुये कलेक्टर

अहमदाबाद के सरगासण में रहने वाली 11 साल की फ्लोरा आज शनिवार को एक दिन के लिए अहमदाबाद जिले की कलेक्टर बनी थी। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित फ्लोरा की यह इच्छा खुद कलेक्टर संदीप सांगले ने पूर्ण की थी। पढ़ाई में काफी होशियार फ्लोरा को सात महीने पहले बुखार आया था और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उन्होंने उसके ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि की। पुत्री को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी जानकर फ्लोरा का माता-पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। 
फ्लोरा बचपनसे ही कलेक्टर बनना चाहती थी, उसकी इस इच्छा की जानकारी एक एनजीओ को मिली थी। इसलिए उसने कलेक्टर संदीप सांगले के साथ इस बारे में बातचीत की। एनजीओ की बात सुनकर कलेक्टर ने भी फ्लोरा को अहमदाबाद जिले की एक दिन की कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया था। जिला कलेक्टर ने कहा कि फ्लोरा पढ़ाई में काफी तेज है। वह कलेक्टर बनना चाहती थी, पर अब वह ब्रेन ट्यूमर कि बीमारी से ग्रसित हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने उसके अच्छे स्वास्थय के लिए भी प्रार्थना की है। वह चाहते है की फ्लोरा जल्द ही ठीक हो जाये और अपना सपना पूर्ण करने के काबिल भी बने।
कलेक्टर के तौर पर चार्ज लेने के बाद फ्लोरा को गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय के प्रमाणपत्र भी दिये थे। इसके अलावा फ्लोरा का जन्मदिन भी मनाया गया था। क्योंकि 25 सितंबर को ही फ्लोरा का जन्मदिन भी आने वाला है। खुद कलेक्टर साहब ने उन्हें गिफ्ट दिया था और उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी।
Tags: Ahmedabad