अमेरिका से चेन्नई तक एयरलिफ्ट करके लाई गई दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला, ऐरलिफ्टिंग का खर्च सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका से चेन्नई तक एयरलिफ्ट करके लाई गई दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला, ऐरलिफ्टिंग का खर्च सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

भारत में एयरो-मेडिकल इवैक्युएशन का यह सबसे लंबे मामले में अमेरिका के पोर्टलैंड से एयरलिफ्ट करके दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित एक 67 वर्षीय महिला को 26 घंटे में चेन्नई लाया गया

भारत में एयरो-मेडिकल इवैक्युएशन का यह सबसे लंबे मामले में अमेरिका के पोर्टलैंड से एयरलिफ्ट करके दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित एक 67 वर्षीय महिला को  26 घंटे में चेन्नई लाया गया। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला का अमेरिका के पोर्टलैंड में इलाज चल रहा था। हालांकि परिवार के लोग चेन्नई के अस्पताल में उसका हार्ट सर्जरी कराना चाहते थे। इस ऐरलिफ्टिंग में एक करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया। 
आपको बता दें कि महिला को जिस विमान से लाया गया वह आईसीयू इक्विप्ड थी। महिला को चेन्नई तक दो प्राइवेट विमानों से लाया गया। पहले उसे पोर्टलैंड से इस्तांबुल के टर्की लाया गया और फिर यहां से चेन्नई तक लाया गया। पहले प्राइवेट जेट पर सवार मेडिकल टीम में तीन डॉक्टर्स और दो पैरामेडिक्स स्टाफ था। इस विमान को पोर्टलैंड से आइसलैंड के रेक्जाविक एयरपोर्ट पहुंचने में साढ़े सात घंटे लगे। यहां पर इसने पहला स्टॉप लिया। यहां पर ईंधन भराने के बाद विमान ने दूसरा स्टॉप इस्तांबुल में लिया, जहां मेडिकल और एविएशन क्रू रिप्लेस किया गया। इस दौरान मरीज की निगरानी के लिए बेंगलुरू का एक डॉक्टर अमेरिका से ही विमान पर सवार था। 
जानकारी के मुताबिक अमेरिका में हार्ट सर्जरी की प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय रहा था। इसके अलावा इसमें लगने वाले पैसे भारत तक एयरलिफ्ट किए जाने से भी ज्यादा थे। इसलिए परिजनों ने महिला का इलाज चेन्नई में कराने का निर्णय लिया।