सूरत में नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के चुनाव के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया

सूरत महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के चुनाव के लिए नामांकन के आखरि दिन तक १२ सीटों के लिए १४ नामांकन दर्ज हुए।

12 सीट के लिए 14 नामांकन मिलने पर चुनाव की संभावना
सूरत महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 14 उमेदवारों ने पर्चा भरा है। भाजपा की ओर से 10 आप की ओर से 2 तथा 2 अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन करने पर शिक्षा समिति के लिए चुनाव की संभावना प्रबल हुई है। 
नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए 25 जून को चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी के रूप में महापौर हेमालीबेन बोघावाला को नियुक्त किया गया है। 8 जून को शाम 6 बजे तक चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने का समय था। अंतिम समय तक 12 सीटों के लिए 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। 12 सीटों में से 10 सीट भाजपा के लिए और 2 सीट पर आम आदमी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। भाजपा समर्थित यशोदर देसाई, विनोद गजेरा, राजेन्द्र कापडिया, स्वाती सोसा, शुभम उपाध्याय, संजय पाटील, निरंजना जानी, रंजना गोस्वामी, राजेन्द्र पटेल, अरविंद काकडीया ने नामांकन किया है। आम आदमी पार्टी समर्थित राकेश हिरपरा और रमेश परमार ने नामांकन किया है। इसके अलावा राकेश भीखडीया और चंद्रकांत कंथारिया ने भी शिक्षा समिति के लिए नामांकन किया है। 12 सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन करने पर आगामी दिनों में नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। 18 जून  तक प्रत्याशि अपना नामांकन वापस ले सकते है। 18 जून को दोपहर 12 बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी। अगर दो प्रत्याशि अपना नामांकन वापस नही लेते है तो 25 जून को शिक्षा समिति के लिए चुनाव होगा। 
Tags: